Tuesday, March, 10,2026

राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंथन

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को सचिवालय में कई विभागों की अहम बैठकें लीं, जिसमें वन संरक्षण, विकास योजनाओं और राजस्थान दिवस की तैयारियों पर व्यापक समीक्षा की गई। उन्होंने राजस्थान प्रोटेक्टेड एरिया कंजर्वेशन सोसायटी (आरपीएसीएस) के संरक्षण प्रयासों, राजस्थान कैम्पा की संचालन समिति के तहत क्रियान्वित योजनाओं और राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में आरपीएसीएस के सचिव व अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने आवास पुनर्स्थापन और वन्यजीव अवसंरचना विकास में प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव कौशल एवं उद्यमिता संदीप वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजाति कुंजी लाल मीणा, जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल, विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री संदेश नायक आदि उपस्थित रहे।

15 से 19 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

मुख्य सचिव ने राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। समारोह के दौरान 15 मार्च से 19 मार्च तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विकसित राजस्थान रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, 'राजस्थान को जाने' क्विज, निबंध, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताएं, मेले व प्रदर्शनी शामिल है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम आमजन और विभागों की भागीदारी के साथ यादगार हों।

सोशल मीडिया अभियान

बैठक में सीएस ने बताया कि आगामी गतिविधियों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कार्यशालाओं के माध्यम से संरक्षण की 'सफलता की कहानियां' साझा की जाएंगी। विषय विशेषज्ञों को गवर्निंग बॉडी बैठकों में शामिल किया जाएगा। विभाग सोशल मीडिया अभियान और स्मारक कॉफी टेबल बुक के माध्यम से प्रयास साझा करेंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery