Thursday, January, 29,2026

मुख्य सचिव ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से की मुलाकात

जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई और प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया गया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि वर्ष 2018 से 2025 तक सात वर्षों तक केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अधीन कार्य करने की स्मृतियां उनके लिए अत्यंत अनमोल हैं। उन्होंने इस दौरान मिले मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वी. श्रीनिवास से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने बताया कि श्रीनिवास ने कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग तथा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग में केंद्रीय सचिव के रूप में सात वर्षों तक उल्लेखनीय सेवाप दी हैं और अब राजस्थान के मुख्य सचिव का दायित्व संभाला है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery