Monday, March, 16,2026

कटाई के बाद रखी फसल खराब होने पर मिलेगा क्लेम

जयपुर: राज्य में जारी बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और चक्रवाती प्रभाव से रबी फसलों को हो रहे नुकसान के मद्देनजर किसानों को राहत मिलेगी। कृषि विभाग के अनुसार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी गई फसल यदि 14 दिनों के भीतर असामयिक वर्षा या ओले से खराब होती है, तो उसका बीमा क्लेम दिया जाएगा। प्रभावित बीमित किसानों को नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य है। यह सूचना कृषि रक्षक पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 14447 पर दर्ज कराई जा सकती है। कृषि विभाग ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि सभी सूचनाओं पर तुरंत फील्ड सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाए, ताकि पात्र किसानों को शीघ्र क्लेम राशि मिल सके। अधिकारियों को मौके पर जाकर सर्वे शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery