Friday, December, 19,2025

पुलिस के रेस्पोंस टाइम को कम किया जाए: CS

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि प्रदेश में अपराधों के आंकड़ों में कमी शुभ संकेत है, लेकिन अपराध मुक्त प्रदेश बनाने के लिए और प्रयास किए जाने होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के रेस्पोंस टाइम को कम किया जाए, त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए और पुलिस थानों का आधुनिकीकरण किया जाए। मुख्य सचिव मंगलवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि थानों में महिला कांस्टेबल की नियुक्ति जरूरी है ताकि महिलाओं से संबंधित अपराधों पर बेहतर कार्रवाई की जा सके। साथ ही एफआईआर दर्ज करने और चार्जशीट पेश करने के बीच समय सीमा निर्धारित की जाए। आईजी इंटेलिजेंस प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि ई-साक्ष्य एप के माध्यम से घटना स्थल के वीडियो, फोटो और गवाहों के बयान डिजिटल रूप से सुरक्षित रखे जा रहे हैं। बैठक में डीजीपी राजीव शर्मा, एसीएस होम भास्कर ए सांवत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, एडीजी हवा सिंह घुमारिया, भूपेन्द्र साहू, आईजी अजयपाल लांबा सहित गृह एवं विधि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery