Friday, September, 26,2025

प्रदेश में अपराधों में आई 14.23 फीसदी की गिरावट

जयपुर: प्रदेश में अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मॉनिटरिंग व अपराधियों पर की गई सख्ती का नतीजा यह रहा कि प्रदेश में आपराधिक वारदातों के मामलों में 14.23 प्रतिशत की गिरावट हुई है। राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में गृह विभाग की ओर से पेश किए गए जवाब में अपराध के आंकड़े प्रदेश में अपराध नियंत्रण को लेकर सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले एक वर्ष के दौरान कुल अपराधों में 14.23 फीसदी की गिरावट हुई है। सरकार की नीति, पुलिस की सक्रियता और जागरूकता अभियानों का असर जमीन पर नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म, लूट, अपहरण और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। हत्या के मामलों में 16.98%, दुष्कर्म में 20.91%, लूट में 37.51% और चोरी के मामलों में 26.85% की गिरावट हुई है।

पुलिस हिरासत में हुई 20 मौतें

हालांकि रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि बीते दो वर्षों में पुलिस हिरासत में 20 मौतें हुई हैं। सभी मामलों की न्यायिक जांच जारी है। जिन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

महिला अपराधों में हुआ सुधार

महिला अपराधों की श्रेणी में भी प्रदेशभर में सुधार देखा गया है। 1 जनवरी, 2025 से 30 जून, 2025 के बीच बलात्कार के 2966 मामलों में से 1387 में चालान, 1187 में एफआर और केवल 392 मामलों में अनुसंधान लंबित रहे। दहेज हत्या के 187 मामलों में 92 में चालान, केवल 64 लंबित हैं। महिला उत्पीड़न (दहेज) के 6192 मामलों में 3004 में चालान और 1325 मामले लंबित रहे है। वहीं, जयपुर शहर में दहेज उत्पीड़न के मामलों में 50% की गिरावट और दहेज हत्या में भी कमी दर्ज की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery