Monday, November, 03,2025

RCA में फिर मचा घमासान, चयन समितियों को लेकर नया विवाद

जयपुर:  राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की एडहॉक कमेटी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार विवाद चयन समितियों को लेकर सामने आया है। पूर्व में गठित चयन समितियों को भंग कर धनंजय खींवसर, आशीष तिवाड़ी, मोहित यादव और पिंकेश जैन पोरवाल ने बहुमत से नई चयन समितियों का गठन कर दिया। सीनियर और जूनियर चयन समिति का प्रमुख पूर्व रणजी ओपनर अनिल सिन्हा को बनाया गया है। चारों सदस्यों ने बताया कि 2025-26 सीजन की शेष गतिविधियों के लिए नई चयन समितियों का गठन किया गया है।

इस प्रक्रिया की शुरुआत मौजूदा पुरुष चयन समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करने के साथ हुई। नई समितियां पुरुष और महिला दोनों वर्गों की जूनियर व सीनियर श्रेणियों के चयन मामलों के लिए जिम्मेदार होंगी। नई सीनियर पुरुष चयन समिति में अनिल सिन्हा (अध्यक्ष), शमशेर सिंह, कुलदीप सिंह, विजेंद्र यादव और जाकिर हुसैन शामिल हैं। जूनियर पुरुष चयन समिति की अध्यक्षता भी अनिल सिन्हा करेंगे। इसमें विजेंद्र यादव, जाकिर हुसैन और अंकित लांबा सदस्य हैं। महिला वर्ग में पिछली महिला चयन समिति को भंग करने के बाद नई समिति गठित की गई है। इसमें गंगोत्री चौहान को मेंटर नियुक्त किया गया है। चयन समिति में पूनम यादव (अध्यक्ष), माया जाट, हर्षिता मकवाना, कृतिका कुशवाहा और रितिका जैन सदस्य के रूप में शामिल हैं। इस संबंध में एडहॉक कमेटी के कंवीनर डीडी कुमावत ने बताया कि उन्हें चयन समिति बनाने का अधिकार नहीं है, क्योंकि एजीएम ने पूर्व चयन समितियों को पहले ही अपनी सहमति प्रदान कर दी थी। इसलिए नई चयन समितियों का गठन गैरकानूनी है। कुमावत ने कहा कि अनिल सिन्हा नियमानुसार चयन समिति में शामिल नहीं हो सकते, क्योंकि पूर्व में वे चयन समिति में रह चुके हैं और उन्हें दो वर्ष का आवश्यक अंतराल (गैप) पूरा करना होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery