Saturday, September, 27,2025

आरसीए में घमासान... दो हिस्सों में बंटी एडहॉक कमेटी

जयपुर: राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में जारी विवाद अब सतह पर आ गया है। संघ की एडहॉक कमेटी में मतभेद पूरी तरह से उभरकर सामने आने लगे हैं। कन्वीनर जयदीप बिहाणी के खिलाफ उनके ही चार सहयोगी सदस्य एकजुट हो गए हैं। छह सदस्यीय समिति दो गुटों में बंट गई है, एक ओर बिहाणी और एक सदस्य हैं, जबकि दूसरी ओर चार सदस्य एक साथ खड़े हो गए हैं।

सोमवार को हुई बैठक में बहुमत वाले गुट ने बिहाणी द्वारा लिए गए सभी निर्णयों को निरस्त कर दिया। बैठक में धनंजय सिंह खींवसर, धर्मवीर सिंह, रतन सिंह और हरीश शामिल हुए। बैठक में यह भी तय किया गया कि भविष्य में आरसीए से जुड़े सभी निर्णय केवल बहुमत के आधार पर ही मान्य होंगे। इसके अलावा, हर तीन सप्ताह में अनिवार्य रूप से एडहॉक कमेटी की बैठक करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। कमेटी सदस्य धनंजय सिंह ने कन्वीनर बिहाणी पर तानाशाही रवैया अपनाने, एकतरफा फैसले लेने और आरसीए को 'तालिबानी अंदाज' में चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहाणी क्रिकेट के बहाने राजनीतिक लाभउठाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बिहाणी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कमेटी सदस्य धर्मवीर सिंह ने फूड पैकेट सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति से 5 लाख रुपए की मांग की थी। उन्होंने दावा किया कि संबंधित सप्लायर ने इस संबंध में उन्हें लिखित शिकायत दी है।

राजनीतिकरण का आरोप

बिहाणी ने चारों सदस्यों धनंजय, धर्मवीर, रतन और हरीश पर आरसीए का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो पूर्व अध्यक्ष के समर्थन में थे और अब पलट गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे आरसीए में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं और उनकी सभी कार्रवाइयां नियमों के तहत हैं।

कार्रवाई की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए खेल परिषद सचिव राजेंद्र सिंह ने सहकारी समिति के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर कन्वीनर बिहाणी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र में पाली, जोधपुर और बीकानेर जिला क्रिकेट संघों की शिकायतों का भी हवाला दिया गया है, जिनमें आरोप लगाया गया है कि बिहाणी बिना समिति की बैठक के ही निर्णय ले रहे हैं और केवल नोटिस भेजने तक सीमित हैं।

RCA ने हटाई पाकिस्तान खिलाड़ियों की तस्वीरें

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और उसके दौरान तुर्किये की भूमिका के कारण राजस्थान में इन दोनों देशों के प्रति विरोध बढ़ता जा रहा है। आरसीए ने पाकिस्तान से संबंधित किसी भी प्रकार की पहचान या संबंध को समाप्त करने का निर्णय लिया है। सोमवार को राजस्थान क्रिकेट अकादमी में पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाई गईं। इनमें दानिश कनेरिया सहित अन्य पाकिस्तानी खिलाडियों की तस्वीरें शामिल थीं। आरसीए की एडहॉक कमेटी के सदस्य धनंजय सिंह खींवसर ने स्पष्ट कहा कि हमारे लिए देश पहले है, और ऐसे संकटपूर्ण समय में पाकिस्तान से किसी भी प्रकार के संबंध रखना उचित नहीं है। इधर, जयपुर स्थित हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय ने तुर्किये के साथ किया गया एमओयू रद्द कर दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery