Thursday, April, 30,2026

मोहित यादव बने नए कन्वीनर

जयपुर: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी में राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है। डीडी कुमावत की जगह भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव को नया कन्वीनर नियुक्त किया गया है। सरकार ने कमेटी में दो नए सदस्यों को भी शामिल किया है। इनमें पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी के पोते अरिष्ट सिंघवी और भादरा विधायक संजीव बेनीवाल के बेटे अर्जुन बेनीवाल शामिल हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर और भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी को दोबारा मौका दिया गया है। गौरतलब है कि RCA की निर्वाचित कार्यकारिणी भंग होने के बाद से एडहॉक कमेटी का कार्यकाल लगातार बढ़ाया जा रहा है। यह नौवीं बार विस्तार दिया गया है। नई कमेटी का कार्यकाल तीन महीने का रखा गया है, जिसमें लंबित चुनाव कराना मुख्य जिम्मेदारी होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery