Monday, April, 21,2025

गौ तस्करी से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

जयपुर: राजस्थान में गौवंश की तस्करी मंदिरों अन्य भवनों रूप को रखा जाए बरकरार लगातार जारी है। अब तो खुलेआम पुलिस की मिलीभगत सामने आ चुकी है। इससे बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति नहीं हो सकती। लगातार हो रही गौ तस्करी से गौ भक्तों, राष्ट्र भक्तों और सनातनियों में चिंता है। दो दिन पहले ही नागौर से 70 ट्रकों में करीब 400 गौवंश को प्रशासन ने पकड़ा, जो दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा था। प्रदेश में हटवाड़े लगाकर गोवंश को बेचा जा रहा है। यह कहना था राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कौशिक का। वे प्रदेश में गौवंश की तस्करी बढ़ने पर चिंता जता रहे थे। इस मौके पर कई संगठनों ने तस्करी रोकने की मांग उठाई। अनेक संगठनों के पदाधिकारी गुरुवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब में एकत्र हुए और मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर बजरंग दल से सुमित खंडेलवाल, राष्ट्रीय हिंदू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कौशिक, क्रांतिकारी संत गौ भक्त प्रकाश दास महाराज और को कमांडो फोर्स अध्यक्ष एसएस टाइगर आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री कराएं प्रकरण की जांच

कौशिक ने कहा कि जिस प्रकार मुगलकालीन शासन में बहन-बेटियों की बोली लगाकर बेचा जाता था, आज देश में गोवंश की बोली लगाई जा रही है। हमने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है। मुख्यमंत्री बड़े संवेदनशील हैं। हम उनसे मांग करते हैं कि इस प्रकरण की तहकीकात कराएं। वहीं प्रशासन के जो लोग लिप्त हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो। कार्रवाई नहीं होती है तो देश भर के गौ भक्त आंदोलन चलाएंगे।

कलेक्टर और एसपी की जवाबदेही तय हो

उधर, बांसवाड़ा से सटे मध्यप्रदेश बॉर्डर पर 52 ट्रकों में हो रही गौ तस्करी का खुलासा होने पर गौ सेवी संगठनों ने आक्रोश जताया है। गुरुवार को वैशाली नगर, जयपुर स्थित कार्यालय में भारतीय गौ क्रांति मंच की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद कोठारी ने कहा कि बलदेव मेला, मेड़ता सिटी से फर्जी दस्तावेजों पर गायें खरीदी गई और महाराष्ट्र के बूचड़खानों में भेजी जा रही थीं। तस्करों के पास हथियार, मिर्ची पाउडर तक बरामद हुए हैं। आरोप लगाया गया कि पुलिस की मौजूदगी में तस्करी हो रही थी और गौ रक्षकों को खदेड़ा गया। मंच ने मांग की कि हर जिले में तस्करी के मामलों में कलेक्टर और एसपी की जवाबदेही तय की जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery