Monday, March, 16,2026

गौ तस्करों पर लगाम नहीं, पुलिस के साथ बढ़ रहा टकराव

जयपुर: राजस्थान में गौ तस्करी को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन यह अवैधा कारोबार पूरी तरह थम नहीं रहा है। गृह विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 से 2025 तक राज्य में पुलिस और गौ तस्करों के बीच कुल 54 मुठभेड़ हुई हैं। इन मुठभेड़ों में 13 तस्कर और 9 पुलिसकर्मी घायल हुए। विशेषज्ञों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान हालात कई बार तनावपूर्ण हो जाते हैं और पुलिस को सीधे टकराव का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने इन घटनाओं में 110 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि 63 आरोपी अभी भी फरार हैं। यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि गौ तस्करी का नेटवर्क अभी भी मजबूत और सक्रिय है।

राज्य में फैला तस्करी का नेटवर्क और गिरोह

कानून विशेषज्ञों का मानना है कि जयपुर सहित कई जिलों में गौ तस्करी का नेटवर्क व्यापक रूप से फैला हुआ है। इसमें सक्रिय संगठित गिरोह शामिल हैं, जो तेज रफ्तार वाहनों, हथियार और हिंसक तरीकों का उपयोग कर पुलिस से बचने की कोशिश करते हैं। राज्य सरकार का कहना है कि पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों, हाईवे और संवेदनशील मार्गो पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसके बावजूद तस्करी पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाई है।

तस्कर अब पहले से ज्यादा संगठित

राजस्थान में कई जिलों में तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। तस्कर अब आधुनिक साधनों का इस्तेमाल कर रात के समय मवेशियों को ट्रकों, पिकअप वाहनों और कंटेनरों में भरकर एक जिले से दूसरे जिले या सीमा पार ले जाते हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य रूप से राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग तस्करी के लिए उपयोग किए जाते हैं। सीमावर्ती जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय गिरोह सुनसान रास्तों का सहारा लेते हैं। कई बार पुलिस को सूचना मिलने पर पीछा करना पड़ता है और तस्कर वाहन छोड़कर भाग जाते हैं। कुछ मामलों में पुलिस पर हमले या वाहन से टक्कर मारकर भागने की घटनाएं भी सामने आई हैं। गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाए हैं। कई जिलों में रात के समय नाकाबंदी, हाईवे पेट्रोलिंग और संदिग्ध वाहनों की जांच बढ़ाई गई है। इसके साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम और गोवंश संरक्षण कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। संगठित गिरोहों के पास पहले से तय रूट, निगरानी करने वाले लोग और मजबूत संपर्क नेटवर्क होता है। कई बार तस्कर छोटे समूहों में अलग-अलग रास्तों से वाहन भेजकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता, पशुधन की निगरानी और अंतरराज्यीय समन्वय आवश्यक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery