Thursday, April, 30,2026

पेपर लीक प्रकरण के आरोपी शेर सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

जयपुर: प्रदेश में पेपर लीक, फर्जी मुकदमे और बैंकिंग घोटाले से जुड़े प्रकरण में कोर्ट ने अहम फैसले सुनाए हैं। पहले मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग पेपर लीक प्रकरण में 1 लाख रुपए के इनामी आरोपी अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। आरोपी को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने ओडिशा से गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA के तहत मामला दर्ज किया था। उसकी संपत्तियां राजस्थान के विभिन्न जिलों में सीज की गई थीं।

इससे पहले राजस्थान हाई कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया था। आरोपी की ओर से अधिवक्ता पंकज सिंघल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद उसे राहत मिली।

फर्जी मुकदमे में 12 को किया बरी

दूसरे मामले में अदालत ने फर्जी मुकदमे से जुड़े प्रकरण में फैसला सुनाते हुए सोहनलाल, राजू, गिरिराज, सुरेश, राहुल, रोहित, नरेंद्र और सुरेश सहित 12 आरोपियों को राहत दी है। स्पेशल जज विकास खंडेलवाल ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में पूरी तरह असफल रहा। एडवोकेट राजेन्द्र देहरान ने आरोपियों की ओर से पैरवी करते हुए कहा कि अभियोजन की साक्ष्य कहानी आधारित, विरोधाभासी, असम्पुष्ट और संदेहास्पद थी तथा FIR में लगाए गए आरोप भी युक्तियुक्त संदेह से सिद्ध नहीं हो सके।

19 साल पुराने फर्जीवाड़े के मामले में आरोपी बरी

तीसरे मामले में राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में 19 साल पुराने फर्जीवाड़ा प्रकरण में अदालत ने बैंककर्मी गोपाललाल वर्मा सहित अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है। यह मुकदमा 6 जून 2007 को बैंक के सहायक महाप्रबंधक रमेश चंद माथुर द्वारा दर्ज कराया गया था। मामले की सुनवाई में जज धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने ज्योति नगर थाना पुलिस के अनुसंधान को संदिग्ध और दोषपूर्ण माना। अदालत ने पाया कि आरोपियों के चेकों के जरिए 9.50 लाख रुपए निकालने में कोई भूमिका साबित नहीं हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery