Wednesday, April, 09,2025

शहर में सैकड़ों होम्योपैथी डॉक्टर लेकिन, सिंगल सोर्स प्रोक्योरमेंट से बड़ा खेल

जयपुर: सहकारिता विभाग की आंखों के नीचे सहकार भवन में ही बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। यह सब सहकार भवन के प्रबंधन के लिए बनाई गई सहकारी समिति के नाम पर हो रहा है। समिति के जरिए चहेतों को लाभ देने के लिए सिंगल सोर्स प्रोक्योरमेंट से बड़ा खेल सामने आया है। पता चला है कि सहकार भवन में 2012 से कर्मचारियों को होम्योपैथी चिकित्सा उपलब्ध कराने के नाम पर एक ही डॉक्टर को हर वर्ष लाखों का भुगतान किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, इसके लिए बिना कोई सक्षम स्वीकृति हासिल किए देय राशि में हर वर्ष 10 फीसदी की बढ़ोतरी भी की जा रही है। 25 मार्च को एक बार फिर सहकार भवन प्रबंधन सहकारी संघ ने नियमों से परे जाकर आरटीटीपी एक्ट के तहत सिंगल सोर्स प्रोक्योरमेंट के नाम पर बिड जारी कर दी। इसमें उसी डॉक्टर कोमल अग्रवाल के नाम कार्य की अनुमति दी गई है। इन्हें एक वर्ष में 2.20 लाख रुपए दिए जाएंगे।

नियमों को दरकिनार कर प्रोक्योरमेंट

दरअसल, सिंगल सोर्स प्रोक्योरमेंट उन मामलों में किया जाता है जहां, केवल एक व्यक्ति या कोई विशेष फर्म ही कार्य करने में सक्षम हो। जबकि, शहर में सैकड़ों होम्योपैथी के सरकारी रिटायर्ड और अन्य डॉक्टर्स होने के बाद व्यक्ति विशेष को लाभदेने के लिए यह काम किया गया है। साथ ही, 1 लाख की राशि से अधिक सिंगल सोर्स प्रोक्योरमेंट में एसपीपीपी पोर्टल पर जानकारी अपलोड करना अनिवार्य होता है, लेकिन यहां भी विभागीय अधिकारी तथ्यों को छिपाने के लिए एसपीपीपी पोर्टल पर अपलोड नहीं करके विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया है। इस मामले में जब विभाग का पक्ष जानने के लिए सहकार भवन प्रबंधन सहकारी संघ की सचिव शिल्पी पांडे से सम्पर्क किया तो उनकी ओर से कोई जबाव नहीं मिला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery