Tuesday, June, 30,2026

त्रिमूर्ति सर्किल पर श्रद्धांजलि सभा, SMS पर धरना-प्रदर्शन

जयपुर: संविदा नर्सिंगकर्मी दीपक की आत्महत्या के मामले में आश्रित को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने तथा राज्यभर में सेवा से हटाए गए करीब 3 हजार संविदा नर्सिंग कर्मियों की पुनर्बहाली की मांग को लेकर राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर चौथे दिन भी धरना जारी रहा, जबकि त्रिमूर्ति सर्किल पर दीपक को श्रद्धांजलि अर्पित कर न्याय की मांग उठाई गई। जनाना चिकित्सालय के नर्सिंग कर्मियों ने सुबह 8 से 10 बजे तक विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आंदोलन को प्रदेशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है और मंगलवार को मनोचिकित्सालय के नर्सेज राकेश शर्मा एवं लोकेश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन करेंगे। समिति के अनुसार अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, दौसा और झालावाड़ सहित प्रदेश के करीब 18 जिलों में भी संविदा नर्सिंग कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर दीपक को न्याय दिलाने तथा हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली की मांग की। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery