Sunday, June, 14,2026

181 कंट्रोल रूम पहुंचीं शुचि त्यागी, परिवादियों से किया संवाद

जयपुर: पर्यटन विभाग तथा कला, साहित्य, * संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी ने गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर विभागीय शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पर्यटन, देवस्थान, RTDC, जवाहर कला केन्द्र तथा आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की गई। शासन सचिव ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान, मॉनिटरिंग और प्रभावी फॉलोअप के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवादियों से संवाद भी किया। उन्होंने 6 परिवादियों से दूरभाष पर बात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। पोर्टल के अनुसार देवस्थान विभाग के 2250 में से 2117 तथा पर्यटन विभाग के 299 में से 287 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery