Wednesday, October, 28,2026

कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम, 29 नेताओं को सौंपी कमान

जयपुर: दिल्ली में राहुल गांधी के आह्वान पर एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली अब राजस्थान में संगठन की ताकत और जिलाध्यक्षों की सक्रियता का पैमाना बनने जा रही है। यह रैली जिलाध्यक्षों के लिए अग्निपरीक्षा होगी। संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त जिलाध्यक्षों को रैली के लिए तय लक्ष्य के मुताबिक कार्यकर्ता दिल्ली ले जाने होंगे। इसकी निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर में कंट्रोल रूम स्थापित कर 29 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली जाने वाले वाहनों और कार्यकर्ताओं की संख्या का रिकॉर्ड रखने के लिए रास्तों में चेक पोस्ट भी बनाए जाएंगे। उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रैली को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

चेक पोस्ट पर दर्ज होगा वाहनों का ब्योरा

दिल्ली रवाना होने से पहले जिलों के नेताओं को कंट्रोल रूम में वाहनों के नंबर और कार्यकर्ताओं की संख्या की जानकारी देनी होगी। विधायकों, सांसदों, विधायक और सांसद प्रत्याशियों व जिलाध्यक्षों की कार्यकर्ताओं को जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली जाने वाले रास्तों पर बगराना, भांकरोटा चौराहा, कोटपूतली, शाहजहांपुर टोल टैक्स और भरतपुर में चेक पोस्ट बनाई जाएगी। यहां वाहनों, उनमें सवार कार्यकर्ताओं और संबंधित नेताओं का रिकॉर्ड रखा जाएगा। पार्टी ने जयपुर से सटे जिलों से अधिक कार्यकर्ता जुटाने की योजना बनाई है। जिलों में बैठकों का दौर जारी है। वरिष्ठ नेताओं को वाहनों और कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी दी गई है।

लक्ष्य के मुताबिक भीड़ जुटाने पर जोर

कांग्रेस की हाल ही में हुई बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जिलाध्यक्षों दो टूक कहा था कि जो जिलाध्यक्ष तय लक्ष्य के मुताबिक कार्यकर्ता नहीं ला सकते, वे पहले ही बता दें, जिससे पार्टी दूसरे स्तर पर व्यवस्था कर सके। रैली के लिए दिए गए लक्ष्य और उसके मुकाबले पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या के आधार पर जिलाध्यक्षों की आगे की जिम्मेदारियां तय होंगी। वरिष्ठ नेताओं को भी कार्यकर्ताओं को जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर वे दूसरे नेताओं की मदद ले सकते हैं, लेकिन जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery