Tuesday, August, 12,2025

सेवादल तैयार करेगा 20 हजार 'श्वेत सैनिक'

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस सेवादल ने प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 20 हजार नए 'श्वेत सैनिक' तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 11 अगस्त से सभी जिलों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

यह निर्णय मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में हुई सेवादल की प्रदेश स्तरीय विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने की, जबकि मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ललित तूनवाल और सेवादल के प्रभारी गोविंद भाई पटेल रहे। बैठक में सेवादल के सभी जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी व प्रभारी मौजूद रहे। प्रवक्ता भीमराज जाखड़ ने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों में संगठन निर्माण, राष्ट्रवादी सोच, लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल से प्रशिक्षक भाग लेंगे।

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प

शेखावत ने कहा कि आज जब देश में लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में है, तब सेवादल की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हर जिले में 200 से 500 युवाओं को प्रशिक्षित कर उनकी एक टीम बनाई जाएगी, जो कांग्रेस की रीति-नीति, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करेगी।

तिरंगा यात्रा-जनसंवाद अभियान भी आयोजित होंगे

अगस्त क्रांति सप्ताह के दौरान सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सेवादल केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छात्रों और युवाओं के अधिकारों के लिए जनसंवाद करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery