Friday, June, 27,2025

सचिन पायलट के समय संगठन मजबूत होने से बनी थी सरकार

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस को फिर से संगठित करने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को पार्टी वॉर रूम में मीडिया से कहा कि 28 जून तक बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन की नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी।

उन्होंने वर्ष 2018 की जीत का श्रेय पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को देते हुए कहा कि उस समय संगठन मजबूत था, तभी सरकार बनी। अब हमारे समय में भी संगठन मजबूत है तथा हम इसे और मजबूत कर रहे हैं।

डोटासरा ने कहा कि 200 पर्यवेक्षकों को विधानसभा क्षेत्रों में लगाया गया था, जिनसे पार्टी को लगातार फीडबैक मिल रहा है। अब जिन पदाधिकारियों का प्रदर्शन कमजोर है या जो संगठनात्मक सहयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें बाहर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल ने हमें 60 दिन का समय रिक्त पदों को भरने के लिए दिया था, जिसके तहत अब तक 2200 मंडल और 400 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। 246 नगर पालिकाओं में से आधी नगर कांग्रेस की घोषणा हो चुकी है। अब वहां 30-30 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बनेगी। नए जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए डोटासरा जल्द ही दिल्ली में पार्टी हाईकमान से चर्चा करेंगे।

पंचायत-निकाय चुनावों में 50 साल से कम उम्र के लोगों को मिलेंगे टिकट

डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्षों की भूमिका को और महत्वपूर्ण बनाया जाएगा, खासकर नगर पालिका
और पंचायती राज चुनावों में। साथ ही, 50 प्रतिशत टिकट 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को देने का ऐलान किया। डोटासरा ने सरकार पर निकाय व पंचायती राज चुनावों में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग करता है, लेकिन यहां पर चुनाव की घोषणा मंत्री कर रहे हैं। सरकार नहीं चाहती कि निकाय और पंचायत चुनाव हों, इसलिए ये कोर्ट में अटक गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस के प्रधान या समर्थक सरपंच हैं, वहां नए कार्य स्वीकृत नहीं किए जा रहे। डोटासरा ने परिसीमन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 1000 से ज्यादा पंचायती राज और नगर निकाय सीटों से संबंधित मामले कोर्ट में जाएंगे।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के फोन दिल्ली वाले सुन रहे हैं

डोटासरा ने बीजेपी सरकार को निष्क्रिय बताते हुए कहा कि ना तो ट्रांसफर हो रहे हैं, ना बजट पास हो रहा है, और ना ही आमजन के काम हो रहे। उन्होंने सरकार को पर्ची सरकार करार देते हुए कहा कि यह जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। डोटासरा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भजनलाल और उनके मंत्रियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर हमारे मुख्यमंत्री और मंत्री ही यह कहने लग जाएं कि मेरे से डायरेक्ट फोन पर बात मत किया करो, मेरा फोन दिल्ली वाले सुनते हैं तो आप समझ सकते हैं कि प्रदेश का क्या हाल होगा। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के फोन दिल्ली वाले सुन रहे हैं। लोग आकर बताते हैं कि मुख्यमंत्री और मंत्री ऐसा कहते हैं कि आप सीधे फोन मत किया करो, ऊपर तक बातें जाती हैं। क्या राजस्थान में अदृश्य शक्तियां काम कर रही हैं? डोटासरा के फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा महामंत्री और सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि डोटासरा को गंभीरता से नहीं लेता, वो ऐसे ही आरोप लगाते रहते हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery