Thursday, November, 27,2025

PCC और यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी से बाहर होंगे निष्क्रिय पदाधिकारी

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की आहट तेज हो गई है। संगठन सूजन अभियान के बाद अब पीसीसी और युवा कांग्रेस दोनों स्तरों पर निष्क्रिय पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।

युवा कांग्रेस की बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया ने स्पष्ट कहा कि जो नेता बैठक, कार्यक्रम और संगठनात्मक गतिविधियों से लगातार दूरी बनाए हुए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। वहीं, पीसीसी की प्रदेश कार्यकारिणी में रिक्त हुए 11 पदों पर नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह मिलने की संभावना है। पूनिया ने बताया कि युवा कांग्रेस के करीब 18 जिलाध्यक्ष और 40 से अधिक पदाधिकारी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय नहीं हैं। ऐसे लोगों को हटाने की सूची तैयार हो चुकी है और इसे राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही सात दिन के भीतर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। हाल ही में चार पदाधिकारियों को बीजेपी कार्यक्रमों में शामिल होने पर निष्कासित किया गया। 222 पदाधिकारियों को "कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

हर घर दस्तक अभियान की तैयारी

अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि युवा कांग्रेस ने अगले 60 दिन के लिए जनसंपर्क और आंदोलन का विस्तृत रोडमैप तैयार किया है। इसमें राज्य सरकार की विफलताओं, एसआईआर, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और व्यापारी वर्ग की परेशानियों को लेकर बड़े आंदोलन किए जाएंगे। बैठक में हर घर दस्तक अभियान का पोस्टर लॉन्च किया गया, जिसके अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को सरकार की दो साल की नाकामियों से अवगत कराएंगे। बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने भी संगठनात्मक कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली में राजस्थान से अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।

PCC में भी बड़ी सर्जरी की तैयारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी व्यापक बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में 45 जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद कार्यकारिणी में कई पद खाली हो गए हैं, क्योंकि कार्यकारिणी के 11 पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जगह नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाएगा। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पहले ही कह चुके हैं कि जो पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहते हैं या सक्रिय रूप से काम नहीं कर रहे, उन्हें संगठन से बाहर किया जाएगा। माना जा रहा है कि 14 दिसंबर की रैली के बाद पीसीसी स्तर पर बड़ी सर्जरी होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery