Friday, December, 26,2025

अरावली और प्रशासनिक मनमानी पर होगी मोर्चाबंदी

जयपुर: प्रदेश में अरावली, कानून व्यवस्था, किसानों को मुआवजा जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि विपक्ष मजबूत होकर अरावली, फसल क्षति मुआवजा, किसानों को बिजली खाद, कानून व्यवस्था और अवैध खनन जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरेगा।

गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार से मिली 1400 करोड़ रुपए की राहत राशि का वितरण राजनीतिक भेदभाव के आधार पर किया जा रहा है। डोटासरा ने दावा किया कि करीब 1000 करोड़ रुपए केवल भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में बांटे गए, जबकि कांग्रेस विधायकों के इलाकों में किसानों को जानबूझकर मुआवजे से वंचित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि राहत राशि का वितरण भाजपा बहुल क्षेत्रों तक ही सीमित रखा जाए।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- बादल भी अब डरते हैं...

डोटासरा ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश के हर क्षेत्र में फसल खराब हुई है, लेकिन जहां कांग्रेस का जनाधार है या कांग्रेस विधायक हैं, वहां सरकारी आकलन में खराबा कम दिखाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 33 प्रतिशत से अधिक खराबा दिखाने पर मुआवजा देना पड़ता है, इसलिए कांग्रेस जनाधार वाले क्षेत्रों में जानबूझकर आंकड़ों में हेरफेर की गई। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को मुआवजा मिला, वह उनका अधिकार था, लेकिन जिन किसानों का हक था, उन्हें राजनीतिक कारणों से वंचित करना सरासर अन्याय है। कांग्रेस इस पूरे मामले का विधानसभा में पर्दाफाश करेगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि बादल भी अब डरते हैं, बरसने से पहले पूछते हैं, नीचे विधायक 'अपना' है या विपक्ष का'।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery