Thursday, June, 26,2025

नेहरू को कोसने वाले सत्ता में बैठकर लूट रहे हैं: डोटासरा

जयपुर: पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजस्थान कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नेहरू की नीतियों और उनके योगदान को याद करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। जब देश में सुई तक नहीं बनती थी, तब उन्होंने आईआईटी, एम्स जैसे संस्थानों और बड़े बांधों, कल कारखानों की स्थापना की। आज सत्ता में बैठे लोग उनकी नीतियों
को कोस रहे हैं और उनकी छवि धूमिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल अपनी छवि बनाने में लगे हैं। डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निष्क्रिय और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

डेढ़ साल बाद भी समीक्षाओं का कोई परिणाम नहीं

सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है, उसे केवल सत्ता बचाने की चिंता है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान के इतिहास में इतनी अनिर्णय की स्थिति कभी नहीं देखी गई। कांग्रेस सरकार के 800 कार्यों की समीक्षा डेढ़ साल बाद भी अधूरी है। डोटासरा ने पंचायत पुनर्गठन को लेकर हाई कोर्ट के स्टे का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना से परिसीमन किया, जिसे कोर्ट ने रोक दिया।

स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप को लेकर जूली ने लिखा सीएम को पत्र

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना में देरी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया नहीं शुरू होने से छात्रों को शिक्षा ऋण लेना पड़ा है। योजना का नाम बदलने के बाद छात्रों को लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं, जूली ने सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार सफाई कर्मियों की दम घुटने से हुई मौत को भाजपा सरकार की घोर लापरवाही और सफाई कर्मियों की सुरक्षा के प्रति उदासीनता बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह न केवल मानवता के खिलाफ अपराध है, बल्कि भाजपा सरकार की नाकामी का जीवंत प्रमाण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery