Friday, January, 30,2026

राजस्थान कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज पर दिल्ली में मंथन

जयपुर: दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गुरुवार को राजस्थान कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज को लेकर अहम बैठक हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश में हाल ही में पूरे हुए संगठन सूजन अभियान के बाद राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से फीडबैक लिया और आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, जितेंद्र सिंह और कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुंबई प्रवास के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके। बैठक में राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज और सक्रियता की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्टी आगामी तीन माह का स्पष्ट एक्शन प्लान तैयार करे। साथ ही निकाय और पंचायत चुनावों के बाद सभी वरिष्ठ नेताओं को पूरे राजस्थान का दौरा कर अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। राहुल गांधी ने यह भी स्पष्ट किया कि तीन माह बाद राजस्थान कांग्रेस के कामकाज की दोबारा समीक्षा की जाएगी।

प्रदेश नेतृत्व के कामकाज से संतुष्ट शीर्ष नेतृत्व

बैठक में मनरेगा आंदोलन और एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गांव-ढाणी स्तर तक आंदोलन और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पार्टी की भूमिका की जानकारी दी। बैठक के बाद टीकाराम जूली ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे राजस्थान कांग्रेस के कामकाज से संतुष्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में एसआईआर के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ, जिसे कांग्रेस ने उजागर किया। जूली ने राज्य सरकार पर 'पर्ची सरकार' होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आगे भी मजबूती से जनहित के मुद्दे उठाती रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery