Friday, September, 26,2025

नई कंपनियों का बूम... राजस्थान और देश में रिकॉर्ड कारोबारी रफ्तार

जयपुर: भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है और इसका स्पष्ट संकेत देशभर में नई कंपनियों के रिकॉर्ड स्तर पर हो रहे पंजीकरण से मिलता है। राजस्थान भी इस रफ्तार में अहम योगदान दे रहा है। राज्य सरकार की उद्योग नीति, निवेश को आकर्षित करने वाली योजनाएं और मजबूत होता स्टार्टअप इकोसिस्टम उद्यमिता का माहौल बना रहे हैं। कोविड-19 के बाद के तीन वर्षों में देशभर में 5,25,758 नई कंपनियां पंजीकृत हुई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही 1,85,318 नई कंपनियां रजिस्टर हुई, जो वर्ष 2022-23 की तुलना में करीब 15% अधिक हैं। यह वृद्धि बताती है कि निवेशकों का भरोसा भारतीय अर्थव्यवस्था पर लगातार बढ़ रहा है।

राजस्थान में भी तेज रफ्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में कंपनियों के पंजीकरण में 25% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज हुई है। वर्ष 2022-23 में जहां प्रदेश में 6,021 कंपनियां पंजीकृत हुई थीं, वहीं मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह संख्या 7,685 तक पहुंच गई। इस तरह, तीन वर्षों (2022-23 से 2024-25) में कुल 20,590 नई कंपनियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि राइजिंग राजस्थान कैंपेन और राज्य सरकार की नई उद्योग नीति ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। साथ ही, स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढावा देने वाली योजनाओं का असर भी अब साफ दिखने लगा है।

देशभर में निवेशकों का भरोसा मजबूत

कॉर्परिट मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, मार्च 2025 में देशभर में पंजीकृत कंपनियों की संख्या पिछले साल की तुलना में 29% अधिक रही। मई 2025 तक देश में सक्रिय कंपनियों की कुल संख्या 1.89 मिलियन (18.9 लाख) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसका अर्थ यह है कि न केवल नई कंपनियां खुल रही हैं, बल्कि वे टिक भी रही हैं।

जयपुरः स्टार्टअप्स का हब

राजधानी जयपुर अब स्टार्टअप गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। फिनटेक, ई-कॉमर्स, एडटेक और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में स्टार्टअप्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। मई 2025 तक, राजस्थान में 5.2 हजार से अधिक DPIIT-पंजीकृत और 6 हजार से अधिक iStart स्टार्टअप्स मौजूद हैं। इन स्टार्टअप्स ने निवेशकों से $370 मिलियन से अधिक की फंडिंग जुटाई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery