Monday, March, 16,2026

कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर अघोषित रोक !

जयपुर: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। इसी बीच तेल कंपनियों ने रसोई गैस के घटते स्टॉक को देखते हुए प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर फिलहाल अघोषित रोक लगा दी है। सूत्रों के अनुसार तेल कंपनियों ने एलपीजी एजेंसियों को संदेश भेजकर कमर्शियल सिलेंडरों के नए ऑर्डर नहीं लेने और फिलहाल केवल घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। एलपीजी डीलर्स को देर रात भेजे गए संदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अगले आदेश तक रोक दी जाए। जिन एजेंसियों के पास सीमित स्टॉक है, उन्हें भी नए ऑर्डर बुक नहीं करने के लिए कहा गया है। हालांकि तेल कंपनियों की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस फैसले का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, कैटरिंग व्यवसाय और छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों पर पड़ना तय माना जा रहा है। इन क्षेत्रों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों का व्यापक उपयोग होता है। ऐसे में आपूर्ति बाधित होने से कारोबार प्रभावित हो सकता है। खासकर शादी-समारोहों के सीजन में हलवाइयों और कैटरिंग व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति सामान्य नहीं हुई तो होटल-रेस्टोरेंट उद्योग और छोटे खाद्य कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही गैस की कमी के कारण घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

केंद्र का संशोधित आदेश हुआ जारी

इस बीच केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत संशोधित आदेश जारी किया है, जिसमें तेल कंपनियों को एलपीजी की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर केवल घरेलू उपभोक्ताओं को करने के निर्देश दिए गए हैं।

नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचने के बावजूद फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सरकार अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार की स्थिति पर नजर रखे हुए है, लेकिन खुदरा ईंधन कीमतों में तत्काल बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है। तेल विपणन कंपनियां फिलहाल लागत का दबाव खुद वहन कर सकती हैं। अधिकारियों के अनुसार देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery