Tuesday, November, 25,2025

शेखावाटी में शीतलहर की दस्तक... सीकर 8.3 डिग्री

जयपुर: उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के असर से राजस्थान में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के करीब एक दर्जन शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। सबसे ठंडा शहर सीकर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। वहीं, झुंझुनूं, फतेहपुर और चूरू में भी ठंडी हवाओं के कारण गलन भरी सर्दी रही। जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के जिलों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जबकि पश्चिमी भागों में दिन के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनूं) में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। तापमान में और गिरावट आने के साथ न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। सुबह और देर रात के समय ओस जमने तथा सर्द हवाओं के चलने से ठंड का असर और तेज होगा।

रातें हुई सर्दः राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान भी कुछ डिग्री घटा है। जयपुर में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम है। अजमेर में दिन का तापमान 29.8 डिग्री और रात का 12.2 डिग्री, भीलवाड़ा में अधिकतमा 28.6 डिग्री और न्यूनतम 9.4 डिग्री, अलवर में अधिकतम 28.8 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री, जबकि कोटा में अधिकतम 29.5 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोधपुर और जैसलमेर में दिन के तापमान में बहुत अंतर नहीं देखा गया, लेकिन रात का तापमान घटकर क्रमशः 12.7 डिग्री और 15.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, बाड़मेर में दिन का तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

पूर्वी राजस्थान में ठंडी हवाओं का असर जारी

धौलपुर, करौली, दौसा, पिलानी, अलवर, कोटा और प्रतापगढ़ जिलों में न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। धौलपुर में पारा 8.7 डिग्री, प्रतापगढ़ में 13.4 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 8.8 डिग्री, और झुंझुनूं में 10.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सीकर, पिलानी और फतेहपुर में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक कम दर्ज हुआ, जिससे सुबह और देर शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery