Wednesday, November, 26,2025

फतेहपुर में सर्दी का रिकॉर्ड... पारा पहुंचा @ 4 डिग्री

जयपुर: प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तरी और पूर्वी जिलों में शीतलहर की तीव्रता बढ़ने के साथ रात का तापमान कई स्थानों पर 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। सोमवार को सबसे अधिक सर्दी फतेहपुर में दर्ज हुई, जहां फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम पारा गिरकर 4 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं फतेहपुर शहर में तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को सीकर, लूणकरणसर, दौसा, करौली, नागौर और जालोर सहित कई इलाकों में तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य में कम से कम अगले तीन दिन शीतलहर का असर जारी रहेगा। इसके बाद 21 नवंबर से मौसम में हल्का बदलाव संभव है। सीकर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, लूणकरणसर में 5.8 डिग्री, दौसा में 6.8 डिग्री, करौली में 7.6 डिग्री, जालोर में 7.4 डिग्री, अंता (बारां) में 7.7 डिग्री, जबकि पिलानी में 9.2 डिग्री और झुंझुनूं में 9.2 डिग्री दर्ज हुआ। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री कम रहने से कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ।

जयपुर और जैसलमेर में गिरा तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। अजमेर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। भीलवाड़ा का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और अधिकतम 27.0 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम 26.6 डिग्री और न्यूनतम 8.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राज्य की राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और रात का न्यूनतम 11.8 डिग्री रहा। पिलानी में न्यूनतम 9.2 डिग्री और अधिकतम 25.9 डिग्री तापमान रहा। कोटा में अधिकतम 27.3 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम 8.2 डिग्री, डबोक में 8.5 डिग्री, बाड़मेर में अधिकतम 32.2 डिग्री और न्यूनतम 14.1 डिग्री, जैसलमेर में अधिकतम 28.4 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री, जबकि जोधपुर शहर में अधिकतम 30.4 डिग्री और न्यूनतम 10.0 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में अधिकतम 30.9 डिग्री और न्यूनतम 11.0 डिग्री तापमान रहा। श्रीगंगानगर में न्यूनतम 11.0 डिग्री, फलोदी में 14.8 डिग्री, जालोर में 7.4 डिग्री, सिरोही में 7.7 डिग्री, दौसा में 6.8 डिग्री और प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery