Thursday, January, 29,2026

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी... आठ शहरों में पारा पांच डिग्री से नीचे

जयपुर: प्रदेश में कड़ाके की सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है और शेखावाटी सहित उत्तर-पूर्वी जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। सीकर जिले के फतेहपुर में रविवार सुबह तापमान गिरकर 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने चूरू, सीकर, झुंझुनूं और अलवर में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कई शहरों में सुबह की ओस की बूंदें जमकर बर्फ की परत में बदल रही हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

प्रदेश के आठ शहरों में रविवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। शेखावाटी क्षेत्र और आसपास के जिलों में ठंड का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। सीकर जिले में पिछले पांच दिनों से कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को करौली में 2.4, सीकर 3.5, पाली 3.6, दौसा 3.9, लूणकरणसर 4.6, वनस्थली 4.9 और अलवर में 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं चूरू 5.4, सिरोही 5.5, पिलानी 5.8, जालोर 5.9, चित्तौड़गढ़ 6.2, भीलवाड़ा 6.4, अजमेर और डबोक 6.8 डिग्री पर रहे। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।

31 को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या मावठ की संभावना है। जनवरी के पहले सप्ताह में राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में घना कोहरा छा सकता है। हालांकि, आगामी तीन-चार दिनों में अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery