Tuesday, November, 25,2025

माउंट आबू माइनस में पहुंचा, शेखावाटी में लुढ़का पारा

जयपुर: प्रदेश में सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी है। माउंट आबू में बुधवार को तीसरे दिन भी तापमान माइनस में दर्ज किया गया। यहां हवा में कड़ाके की ठिठुरन बढ़ गई है। शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का प्रभाव सबसे ज्यादा है। सीकर में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान महज 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब साढ़े पांच डिग्री कम है। फतेहपुर में 6.9 डिग्री, चूरू में 8.2 डिग्री, पिलानी में 8.7 डिग्री और झुंझुनूं में 9.3 डिग्री तापमान रहा। शेखावाटी के साथ-साथ अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अलवर और जयपुर के आसपास के इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच ही रहा।

जैसलमेर और जोधपुर में जयपुर से ज्यादा सर्द रातें

पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में दिन का तापमान अभी भी 30-32 डिग्री के आसपास बना हुआ है, लेकिन रातें तेजी से ठंडी हो रही हैं। बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में रात का तापमान 12-13 डिग्री के आसपास रहा। फलोदी और जैसलमेर में हवा बेहद शुष्क रही और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। बुधवार को जोधपुर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में सर्दी ने दिखाया असर

प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी रातें अब सर्द हो चुकी हैं। डबोक, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा और कोटा सहित अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3-5 डिग्री कम है। कोटा में 11 डिग्री, जयपुर में 11.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 11.9 डिग्री, जोधपुर में 10 डिग्री और उदयपुर (डबोक) में 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8, अजमेर में 27.8, अलवर में 27.4 और कोटा में 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery