Wednesday, November, 26,2025

जम गया माउंट आबू ! पारा माइनस 3 डिग्री पर पहुंचा

जयपुर:  राजस्थान में सर्दी का सितम लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तरी और पूर्वी जिलों में शीतलहर की तीव्रता बढ़ने के कारण माउंट आबू में रात का तापमान मंगलवार को दूसरे दिन भी माइनस में दर्ज किया गया। माउंट आबू में मंगलवार को तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सीकर के फतेहपुर में तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सीकर, लूणकरणसर, दौसा, करौली, नागौर और जालौर सहित कई इलाकों में तापमान 5-7 डिग्री के बीच रहा। शेखावाटी में सर्दी का सर्वाधिक असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को नागौर में रात का तापमान 5.3 डिग्री रहा। वहीं लूणकरणसर में 6.2, सीकर 6.8, सिरोही में 7.1, दौसा में 7.1, जालौर में 7.2, अंता (बारां) में 7.9, करौली में 8.2, पिलानी में 8.8 और झुंझुनूं में 9.5 डिग्री तापमान रहा।

जयपुर, जैसलमेर में गिरा तापमान

चित्तौड़गढ़ में 8.3, चूरू में 8.4, अलवर में 8.6, भीलवाड़ा में 8.9 और उदयपुर में 9.0 डिग्री रात का तापमान रहा। वहीं राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 और अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। बाड़मेर में अधिकतम 32.2 डिग्री और न्यूनतम 13.8 डिग्री, जैसलमेर में अधिकतम 30.7 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री, जबकि धपुर शहर में अधिकतम 30.2 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery