Thursday, January, 29,2026

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, आज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

जयपुर: प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को 20 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 22 जनवरी को 6 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फतेहपुर में सबसे कम रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माउंट आबू में 5.1 डिग्री, नागौर में 5.3, करौली में 5.8, पाली में 5.9 और लूणकरणसर में 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। सीकर, श्रीगंगानगर, पिलानी, दौसा, चूरू, अलवर और झुंझुनूं समेत कई शहरों में रात का पारा 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन सुबह और रात के समय सर्दी का असर बरकरार रहा। बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, जवाई डैम क्षेत्र में 28.6 डिग्री तथा जैसलमेर और जोधपुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। माउंट आबू में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे के चलते विजिबिलिटी 30 मीटर से कम

उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में घने कोहरे के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे सर्दी का असर और तेज हो गया। कोहरे के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। सीकर के रिंगस क्षेत्र में दृश्यता बेहद कम रही। रींगस में घने कोहरे के कारण सुबह चार बस-ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इसमें 10 लोग घायल हो गए। बीदासर, चूरू, झुंझुनूं, सालासर और नोहर (हनुमानगढ़) सहित कई इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।

दो दिन रहेगा बारिश का असर

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 22 जनवरी को प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 23 जनवरी को 5 जिलों में अंरिंज अलर्ट और 11 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा 24 और 25 जनवरी को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery