Thursday, January, 29,2026

फतेहपुर @ 1.1 डिग्री सेल्सियस

जयपुर: राजस्थान में शीतलहर और घना कोहरा लगातार जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी राजस्थान के जिलों में दिन में भी ठंड का असर महसूस किया गया। राज्य का सबसे ठंडा स्थान फतेहपुर (सीकर) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। सुबह और शाम के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता घट गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। जयपुर, सीकर, चूरू, अलवर, कोटा और भरतपुर जिलों में कोहरे का प्रभाव सबसे ज्यादा देखा गया।

मौसम विभाग ने 2-3 दिन और तापमान गिरने की चेतावनी दी

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री और गिरावट आ सकती है। इससे शीतलहर और तेज हो सकती है। अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन में ठंड का असर बना रहेगा। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
सुबह के समय घना कोहरा रहने की चेतावनी जारी की गई और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery