Wednesday, December, 03,2025

सर्दी ने पकड़ी रफ्तार... शेखावाटी में कोल्ड-वेव का अलर्ट

जयपुर: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो जाने के बाद राजस्थान में अब उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि 1 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के लगातार सक्रिय रहने के कारण शेखावाटी और बीकानेर संभाग में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और गिरावट आएगी। इसे देखते हुए 3 दिसंबर को सीकर और झुंझुनूं जिलों के लिए कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में रात का पारा 4 से 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है। रविवार को प्रदेश का सबसे कम तापमान लूणकरणसर (बीकानेर) में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है।

पश्चिमी राजस्थान में दिन का पारा सामान्य से अधिक

पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। बाड़मेर और जालोर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन वहां भी रात का पारा तेजी से गिर रहा है। दक्षिणी राजस्थान में डबोक, जवाई बांध और जोधपुर में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। अजमेर में अधिकतम तापमान 25.7°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.4°C कम है। जयपुर में तापमान 26°C रहा, जो सामान्य से 1.3°C कम है। बीकानेर में भी दिन का पारा गिरकर 26.6°C पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.1°C कम है।

रात का तापमान तीन से चार डिग्री गिरा

जयपुर सहित उत्तरी राजस्थान के अधिकांश जिलों में शनिवार-रविवार की रात को तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरा। श्रीगंगानगर में रात का पारा 7.3 डिग्री, चूरू में 8.5 डिग्री, पिलानी में 8.5 डिग्री और अलवर में 9.5 डिग्री रहा। बीकानेर शहर में भी न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री तक पहुंच गया। बीकानेर में 3.5 डिग्री, सीकर में 2.5 डिग्री और बाड़मेर में 2.4 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में भी ज्यादातर शहरों में 1 से 2.4 डिग्री तक की कमी आई। अजमेर में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री (सामान्य से 2.4 कम), जयपुर में 26.0 डिग्री (सामान्य से 1.3 कम) और बीकानेर में 26.6 डिग्री (सामान्य से 2.1 कम) रहा।

इस सप्ताह और गिरेगा तापमान

आगामी दो दिनों में राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है। 2 से 4 दिसंबर के दौरान शेखावाटी क्षेत्र सीकर, झुंझुनूं, फतेहपुर और पिलानी में तापमान 4 से 5 डिग्री तक जाने की संभावना है, जिससे कोल्ड-वेव जैसी स्थिति बन सकती है। 3-4 दिसंबर से बीकानेर, जोधपुर और हनुमानगढ़ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छा सकता है। पूर्वी राजस्थान में 2 दिसंबर से हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery