Wednesday, December, 03,2025

ठिठुरन बढ़ी, लूणकरणसर 4.7°C के साथ बना सबसे सर्द स्थान

जयपुर: राजस्थान में शीतलहर का असर बढ़ने लगा है और तापमान लगातार गिरावट के साथ दिसंबर की शुरुआत ही कड़ाके की सर्दी होने लगी है। सोमवार-मंगलवार की रात प्रदेश का सबसे कम तापमान बीकानेर जिले के लूणकरणसर में महज 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद शेखावाटी का फतेहपुर 5.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। श्रीगंगानगर 6.9, कुचामन सिटी 7.7 और अलवर में पारा 8 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने शेखावाटी के तीनों जिलों चूरू, झुंझुनूं और सीकर के लिए 4, 5 और 6 दिसंबर को कोल्ड वेव (शीतलहर) का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान सबसे ज्यादा ठिठुर रहा है। चूरू में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, बीकानेर 9.3, जैसलमेर 10, पिलानी 10.4, करौली 11.4, दौसा 11.6, झुंझुनूं 11.9 और सीकर में 12 डिग्री तक गिर गया। जयपुर में भी अब सर्दी का असर दिखने लगा है। यहां न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिणी जिलों में अभी राहत है। कोटा में 15.7 और जवाई डैम (पाली) में सबसे ज्यादा 16.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिन तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे शेखावाटी और बीकानेर संभाग में रात का पारा और नीचे जा सकता है। जयपुर में भी 6-7 दिसंबर से न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।

लगातार गिर रहा दिन का पारा

दिन के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री पहुंचा, लेकिन ज्यादातर इलाकों में दिन भी ठंडा ही रहा। सीकर में दिन का पारा 1.5 डिग्री तक गिरा, जो प्रदेश में सबसे बड़ी कमी है। पाली में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई, जबकि पिलानी, झुंझुनूं, जैसलमेर और फलौदी में एक-एक डिग्री से ज्यादा की कमी देखी गई। दूसरी तरफ जयपुर, अजमेर, कोटा और अलवर में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से कम ही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery