Wednesday, April, 09,2025

विकसित राजस्थान के लिए सरकार कर रही प्रतिबद्धता से कामः सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को होली मिलन और फागोत्सव की धूम रही। प्रदेश भर से भाजपा विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष और भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को होली की शुभकामनाएं देने सीएम आवास पहुंचे। 

जहां मुख्यमंत्री ने भी सभी को शुभकामनाएं दी और उनके मंगल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाजपा के प्रदेशभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सीएमआर पर पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शमों से मुलाकात की और होली पर्व की रामा-श्यामा की। मुख्यमंत्री ने फागोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है, यह हमारे जीवन में भी खुशियों के अनेक रंग भरता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे आपसी सौहार्द और प्रेम को बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवा, महिला, मजदूर और किसान की खुशहाली के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विजन और नेतृत्व में विकसित भारत बन रहा है। साथ हो विकसित राजस्थान के लिए भी हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता से निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने धरती धोरां री... मेरे देश की धरती... सहित होली पर्व के स्थानीय गीतों की भी सुंदर प्रस्तुतियां दी। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों के चंदन का टीका लगाया और आत्मीयता से मिलते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही होली की रामा-श्यामा भी की।

किसानों ने मुख्यमंत्री के विजन की प्रशंसा की

इस दौरान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और फलौदी के सैकड़ों किसानों ने मुख्यमंत्री से मिलकर पिछले एवं इस वर्ष के बजट में नहरी क्षेत्र के किसानों के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं के लिए धन्यवाद दिया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने मुख्यमंत्री के किसानों के प्रति प्रगतिशील विजन के लिए आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी, राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सतीश पूनियां, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगडी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, अजीत मांडण, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज सहित विभिन्न सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रदेश और जिलों के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीएम भजनलाल शर्मा को बताया आधुनिक भागीरथ

फाग उत्सव कार्यक्रम में बीकानेर संभाग का नेतृत्व करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सिंचाई के क्षेत्र में आधुनिक भागीरथ की संज्ञा दी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार गंग नहर की मरम्मत और भाखड़ा क्षेत्र की नहरों के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। सिंचाई वालों के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। सिंचाई के लिए डिम्मियों की संख्या बढ़ाई है। सहकारी गोदाम और कृषि उपकरणों के लिए सहायता उपलब्ध करवाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए है। साथ ही सिचित क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष रूप से प्रयासरत है। इसके लिए श्रीगंगानगर जिले के निवासी सीएम के आभारी रहेंगे। सीएमआर पर पधारे सभी क्षेत्रवासियों का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया और बताया कि नहरी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कोई कमी नहीं रहेगी। सरकार सदैव किसान वर्ग के साथ है।

दिनभर चला शुभकामनाओं का दौर

प्रदेशभर के दूर-दराज क्षेत्रों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, भरतपुर, कोटा, बारां आदि जिलों से भाजपा के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष स्तर के कार्यकर्ता होली की रामा-श्यामा करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मंच के ठीक सामने ग्रुप एवं चंग के साथ शेखावाटी के कलाकारों की मंडली ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बना दिया। वहीं दूसरी ओर राजस्थान के प्रसिद्ध गायक प्रकाश माली ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery