Monday, December, 15,2025

सीएम ने दी 1,717 करोड़ के कार्यों की सौगात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगनहर शताब्दी समारोह में कहा कि हमारी सरकार की किसान हितैषी नीतियां प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के बीज हैं। शर्मा शुक्रवार को श्रीगंगानगर के साधुवाली में गंगनहर शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर 1925 को महाराजा गंगा सिंह ने रेगिस्तान को हरा-भरा करने के संकल्प के साथ गंगनहर का शिलान्यास किया था। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने नहर प्रणाली के पुनरुद्धार के लिए 1,717 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है।

सीएम ने कहा कि फिरोजपुर फीडर और बीकानेर कैनाल के पुनर्निर्माण से लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। गंगनहर प्रणाली के 3.14 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र का ऑटोमेशन 695 करोड़ रुपए से होगा। नहरों और नाकारा खालों का पुनर्निर्माण 75 करोड़ रुपए से किया जाएगा और कार्य अक्टूबर 2027 तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नहरी तंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए दो वर्षों में 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने गन्ने के एमएसपी में 15 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की घोषणा की। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सीएम शर्मा ने गंगनहर का पूजन कर महाराजा गंगा सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और सादुलशहर में दो वर्षों में हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया।

सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें, कल्याण में दें योगदान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसंबर) के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ से प्रतीकात्मक झण्डा (बैज) ग्रहण किया। सीएम ने सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऑनलाइन अंशदान भी किया। शर्मा ने कहा कि यह दिवस सैनिकों के सम्मान के लिए मनाया जाता है और देश की अखण्डता के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वीर सैनिकों के सम्मान में सभी योगदान करें। इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर वीरेन्द्र सिंह राठौड़ सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery