Monday, April, 21,2025

वक्फ बोर्ड कानून को लेकर गरमाई प्रदेश की सियासत

जयपुर: भाजपा की ओर से नए वक्फ कानून को लेकर वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आदत बन गई है कि वे हर अच्छे कार्य का विरोध करते हैं और समाज में अफवाह फैलाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया कानून गरीब मुसलमानों, महिलाओं और अन्य वर्गों के अधिकारों की रक्षा करने वाला है। पहले किसी भी संपत्ति पर वक्फ का दावा कर दिया जाता था और गरीब व्यक्ति अपने अधिकारों के लिए लड़ भी नहीं पाता था। अब नए कानून के तहत 90 दिन की नोटिस अवधि दी जाएगी, जिससे व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेगा। इससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा, अवैध दावे रुकेंगे और संपत्तियों के प्रमाणीकरण के माध्यम से उनका उपयोग नियमानुसार सुनिश्चित किया जाएगा। इस प्रक्रिया से होने वाली आय मुस्लिम समुदाय पर खर्च की जाएगी, जिससे गरीब मुसलमानों को सीधा लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि समाज में पहले सीएए को लेकर भी यह अफवाह फैलाई गई थी कि इससे मुसलमानों की नागरिकता समाप्त हो जाएगी, लेकिन आज वे लोग कहां हैं? उसी तरह अब वक्फ कानून को लेकर भी बेबुनियाद अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जो देश और समाज के लिए घातक हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery