Thursday, January, 29,2026

युवा केंद्रित होगा अगला बजट, विकास में निभाएं अहम भूमिका: भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र के कर्णधार हैं और उनकी ऊर्जा से ही विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। राज्य सरकार युवाओं के सशक्तीकरण और उनके सपनों को पंख देने के लिए पूर्णतः संकल्पित है। उन्होंने जोर दिया कि आगामी बजट युवा-केंद्रित होगा, जिससे प्रदेश का समग्र विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों से बजट पूर्व संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा कि अडिग संकल्प से ही लक्ष्य प्राप्ति संभव है। युवा आगे बढ़ेंगे तो देश और प्रदेश भी नई ऊंचाइ‌यों को छुएंगे। सीएम शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार में युवाओं के ने भविष्य से खिलवाड़ हुआ, लेकिन वर्तमान सरकार ने पेपर लीक मामलों पर कड़ी कार्रवाई की है। पिछले दो वर्षों में एक भी परीक्षा में गड़बड़ी नहीं हुई। अब तक एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, जबकि डेढ़ लाख पदों पर चयन प्रक्रिया जारी है।

पांच वर्षों में सरकारी क्षेत्र में चार लाख और निजी क्षेत्र में छह लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। निजी क्षेत्र में अब तक ढाई लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिल चुके हैं। इस अवसर पर एसीएस संदीप वर्मा, प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा, वैभव गालरिया सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा राजस्थान विश्वविद्यालय, विभिन्न महाविद्यालयों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्र उपस्थित रहे। उद्यमिता को बल, कौशल विकास पर जोरः उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए राइजिंग में 35 लाख करोड़ राजस्थान में रुपए के समझौतों में से आठ लाख करोड़ रुपए धरातल पर उतर चुके हैं। तीन लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, दो लाख को इंटर्नशिप तथा 658 स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान की गई है। इसके साथ ही 65 आई-स्टार्टअप लॉन्चपैड नेस्ट स्थापित किए गए हैं।

रोडमैप में पानी-बिजली को प्राथमिकता

राज्य के विकास रोडमैप में पानी और बिजली को प्राथमिकता दी गई है। रामजल सेतु लिंक, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, देवास, माही और नर्मदा जैसी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। किसानों को दिन में बिजली देने का वादा पूरा करते हुए अब 22 जिलों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। जल्द ही प्रदेश बिजली - के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।

लोहड़ी-मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। लोहड़ी प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है और इसकी अग्नि जीवन से नकारात्मकता दूर कर समृद्धि लाती है। मकर संक्रांति सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और सांस्कृतिक एकता को मजबूत बनाती है। उन्होंने आह्वान किया कि सकारात्मक सोच के साथ कर्मशील रहें और जरूरतमंदों की सहायता करें।

राजापार्क लोहड़ी उत्सव में शामिल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार शाम को राजापार्क में आयोजित भव्य लोहड़ी उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा एवं राजापार्क व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस उत्सव में मुख्यमंत्री के आगमन की पुष्टि कर दी गई है। प्रदेश पंजाबी महासभा और राजापार्क व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि नैय्यर ने बताया कि राजापार्क क्षेत्र में यह लोहड़ी उत्सव अब तक का सबसे भव्य एवं अभूतपूर्व आयोजन होगा। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से उत्सव और भी यादगार बनेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery