Tuesday, June, 09,2026

घटिया सड़क निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई: भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि घटिया निर्माण पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकारी धन की बर्बादी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी परियोजनाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य के सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, जालौर-झालावाड़, श्रीगंगानगर-कोटपूतली तथा अजमेर-बांसवाड़ा मार्गों की कनेक्टिविटी योजनाओं पर चर्चा की। जयपुर में यातायात दबाव कम करने के लिए रिंग रोड के उत्तरी हिस्से की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान सरकार के दो वर्ष पांच माह के कार्यकाल में 33,195 करोड़ रुपए की लागत से 48,748 किलोमीटर लंबाई में सड़क विकास कार्य पूरे किए गए हैं।

विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने भरतपुर जिले के विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, सड़क चौड़ीकरण, खेल सुविधाओं के विस्तार, पार्कों के उन्नयन और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसीएस सीएमओ अखिल अरोड़ा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीण गुप्ता, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery