Monday, December, 15,2025

2 साल में 5 वर्ष से ज्यादा काम कांग्रेस के पास जवाब नहीं: CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विधायकों के साथ बैठक कर सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जनता के प्रति जवाबदेही होती है। जनता की उम्मीदों को पूरा करना ही जनप्रतिनिधि की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। संगठन एवं सरकार के कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों के लिए अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं जनता से जुड़ने का माध्यम होते हैं, इसलिए सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में प्रवास पर रहें और कार्यकर्ताओं एवं आमजन को साथ लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य एवं भाजपा दल के विधायक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ दोनों बजट में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बजट दिया। सरकार के दो साल पूरे होने पर 15 दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। सरकार ने 2 साल में ही कांग्रेस सरकार के 5 साल से कई गुना काम कर दिए हैं। इस 2 साल बनाम 5 साल का कांग्रेस के नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौता, रामजल सेतु लिंक परियोजना जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों से प्रदेश में पानी की भरपूर उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, इसलिए राज्य सरकार के इन दो साल के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी करें।

सीएम भजनलाल बोले... 15 हजार से अधिक युवाओं को दी जाएंगी नियुक्तियां

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पहले ही साल में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कर 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए गए। इनमें से 7 लाख करोड़ रुपए के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं। अब तक लगभग 92 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी हैं। 15 हजार से अधिक युवाओं को और नियुक्तियां दी जाएंगी। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए हमारी सरकार नीतियां ला रही है।

अनुभव-अनुशासन के प्रतीक हैं पूर्व सैनिक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह पूर्व सैनिकों के सम्मान में अल्बर्ट हॉल पर भव्य 'ऑनर रन' मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर जवान राष्ट्र के लिए अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में सेवा करते हैं। उनके त्याग, समर्पण और अदम्य साहस के कारण देशवासी सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिक केवल सेवानिवृत्त व्यक्ति नहीं, बल्कि अनुभव, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक हैं। उनका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने इस आयोजन को वीर सैनिकों के पराक्रम और बलिदान के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery