Thursday, December, 04,2025

डबल इंजन सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पितः सीएम

पाली/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार सनातन संस्कृति के उत्थान, गौसेवा और युवा, महिला, मजदूर व किसानों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के साथ विरासत मंत्र को अपनाते हुए राज्य सरकार मंदिरों और तीर्थ स्थलों का व्यापक विकास कर रही है। सीएम मंगलवार को पाली के नेतरा में भगवान मीरा-माधव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गौशाला परिसर में बने इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होना सौभाग्य है और मीरा-माधव की आराधना से यह भूमि बैकुंठ समान पवित्र बन जाएगी। भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार ने गौ संरक्षण योजनाओं के लिए 2,791 करोड़ रुपए की अनुदान राशि दी है। प्रत्येक पंजीकृत गौशाला को प्रति गाय 50 रुपए और छोटे बछड़े के लिए 25 रुपए प्रतिदिन सहायता दी जा रही है। 341 गौशालाओं में आधारभूत सुविधाएं बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इस दौरान गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा को 11 लाख रुपए का चेक सौंपा। कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद मदन राठौड़, लुम्बाराम चौधरी, विधायक छगन सिंह राजपुरोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

आस्था धामों में विश्व स्तरीय विकास कार्य

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर, केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी विश्वस्तरीय विकास कार्य संपन्न हुए हैं। राज्य सरकार ने संस्कृति संरक्षण के लिए 129 मेले, उत्सव और कार्यक्रम आयोजित किए। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 21 हजार से अधिक यात्रियों को अयोध्या तथा 6 हजार को हवाई मार्ग से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ दर्शन करवाए गए।

सोजत में कृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा

मुख्यमंत्री शर्मा ने सोजत में बिलावास गोशाला सेवा समिति द्वारा आयोजित कृष्ण भगवान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में गौमाता का बड़ा महत्व है, पहली रोटी गौमाता को दी जाती है। नदी, पेड़, पहाड़ों के साथ गौमाता की पूजा होती है। आमजन से गौवंश संवर्धन का आह्वान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण एवं अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पर यज्ञ में आहुति दी। गाय का पूजन कर गुड़ खिलाया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत, सांसद मदन राठौड़, पी.पी. चौधरी, विधायक शोभा चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery