Thursday, June, 26,2025

आरओबी और आरयूबी से राजस्थान होगा रेलवे फाटक मुक्त

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सीएमओ में सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में 10 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले निर्माणाधीन लंबित प्रोजेक्ट्स की स्थिति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में आधारभूत ढांचे के विकास को गति देने के लिए सड़कों का सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण तंत्र विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवागमन को सरल और सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रेलवे फाटकों को समाप्त करने के लिए आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) और आरयूबी (रेल अंडर ब्रिज) निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान को जल्द ही रेलवे फाटक मुक्त बनाया जाए। इसके लिए प्रगतिरत परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बारिश से पहले सड़क उन्नयन कार्य पूरे हों

भजनलाल ने अधिकारियों से कहा कि मानसून से पहले सड़क उन्नयन और मरम्मत के सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि बारिश के दौरान आमजन को असुविधा न हो। साथ ही, विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि सड़क निर्माण से जुड़े मामलों में वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएं। बैठक के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विभागीय परियोजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery