Wednesday, July, 22,2026

बहाने नहीं, समय पर पूरे हों विकास कार्य

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास कार्यों में देरी और लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी बहाने बनाने के बजाय तय समय सीमा में परियोजनाएं पूरी करें ताकि आम जनता को समय पर राहत और सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम काज में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय में सोमवार को आयोजित राज उन्नति की सातवीं बैठक में उन्होंने सात विभागों की करीब 15,890 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पंच गौरव योजना तथा ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की समीक्षा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने जयपुर नॉर्दर्न रिंग रोड परियोजना के लंबित मामलों का वन विभाग और रेलवे के साथ समन्वय कर शीघ्र समाधान करने तथा काम शुरू कराने के निर्देश दिए। करीब 11,700 करोड़ रुपए की इस परियोजना को जयपुर की यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। वहीं, आरयूएचएस को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के रूप में विकसित करने के कार्य में तेजी लाने और दिसंबर तक इसके प्रथम चरण का लोकार्पण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। प्रथम चरण में करीब 140 करोड़ रुपए से आठ सुपर स्पेशियलिटी विभाग विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने राइजिंग राजस्थान के तहत कार्य शुरू करने वाले निवेशकों का सम्मान करने, राजीविका से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग बढ़ाने और पंच गौरव योजना में पिछड़े जिलों को शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर भी सख्ती दिखाई। प्रतापगढ़ में राजीविका से जुड़े मामले में संबंधित अधिकारियों को चार्जशीट देने के निर्देश दिए, जबकि बूंदी में प्रसूति सहायता योजना का लाभ समय पर नहीं मिलने पर संयुक्त श्रम आयुक्त दीपक यादव और संकेत मोदी के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही जामड़ोली स्थित दिव्यांग बालिका गृह की अव्यवस्थाओं और मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों की अनियमितताओं पर भी तत्काल सुधार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery