Thursday, June, 26,2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई बनी जनआशा का केंद्र

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता, सेवाभाव और सर्वस्पर्शी कार्यशैली ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक प्रभावी तंत्र विकसित किया है। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ परिवेदनाओं का निस्तारण इस तंत्र का आधार है। मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई जनसेवा का अनुपम उदाहरण बन रही है, जिससे युवा, महिला, मजदूर, किसान सहित सभी वर्गों को सुगम सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान हो रहा है, जिससे आमजन की राह आसान हो रही है। मुख्यमंत्री की हर जनसुनवाई में सैकड़ों-हजारों परिवादियों को अपनी समस्याओं का समाधान मिल रहा है। मुख्यमंत्री शर्मा का यह प्रयास 'आपणो अग्रणी राजस्थान' के संकल्प को साकार कर एक समृद्ध और खुशहाल राजस्थान का आधार तैयार कर रहा है। 

मीनाक्षी के सपनों को मिला आधार

गंगापुर सिटी के कैलाश चंद्र सैन आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटी मीनाक्षी का स्कूल में दाखिला नहीं करवा पा रहे थे। जनसुनवाई में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा रखने पर शर्मा ने अधिकारियों को तत्काल बालिका का नजदीकी स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज मीनाक्षी आरटीई के तहत निशुल्क पढ़ाई कर रही है। वह गर्व से कहती है कि "मैं आगे बढ़ेगी, अपने माता-पिता का नाम रोशन करूंगी और विकसित राजस्थान के संकल्प में योगदान दूंगी।"

मजदूर मुकेश को मिला राशन का सहारा

मजदूरी कर परिवार पालने वाले मुकेश ने जनसुनवाई में आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश दिए। परिणामस्वरूप, मुकेश का नाम खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ा गया। अब नियमित राशन मिलने से उनके परिवार को संबल मिला है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery