Saturday, July, 05,2025

पीएम मोदी की नीति ने भारत को दिलाई नई पहचानः भजनलाल

जयपुर:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी और प्रभावी विदेश नीति ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी है। उनकी कुशल कूटनीति और नेतृत्व ने भारत को विश्व के सबसे शक्तिशाली और सम्मानित देशों की श्रेणी में ला खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि देश की अनमोल प्रतिभाओं ने अपने कार्यों से भारत की ताकत और संभावनाओं से विश्व को परिचित करवाया है।
मुख्यमंत्री ने लंदन के समय अनुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लंदन में यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित 12वें 'भारत गौरव अवार्ड' समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल भारतीय प्रतिभाओं के सम्मान का उत्सव ही नहीं, बल्कि भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच मजबूत और सौहार्दपूर्ण संबंधों का भी प्रतीक है।

'राइजिंग राजस्थान' बन रहा निवेश और नवाचार का हब: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध संस्कृति, आतिथ्य और गौरवशाली इतिहास के लिए दुनिया भर में विख्यात हमारा प्रदेश 'राइजिंग राजस्थान' पहल के माध्यम से विकास की नई गाथा लिख रहा है। 35 लाख करोड़ रुपए, के निवेश प्रस्तावों ने राज्य में रोजगार और समृद्धि की अपार संभावनाएं बनाई हैं। पिछले डेढ़ वर्ष में राजस्थान ने निवेश, नवाचार और समावेशी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

राजस्थान में विकास की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में विकास की अपार संभावनाएं हैं। खनन, पर्यटन और उद्योग सेक्टर में राजस्थान आगे बढ़ रहा है। यहां शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महल, किले, हवेलियों की भव्यता और गौरवशाली इतिहास को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक यहां आते हैं। वहीं धार्मिक स्थलों, अभयारण्यों व रेगिस्तानी क्षेत्र में भी पर्यटन का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि प्रवासी भाई-बहन राजस्थान आएं और यहां निवेश कर विकास यात्रा का हिस्सा बनें। उनका योगदान राजस्थान की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। साथ ही, भारत के वैश्विक नेतृत्व को और अधिक सशक्त बनाएगा।

18 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री ने समारोह में सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि 'भारत गौरव अवार्ड समारोह देश की असीम संभावनाओं, हमारी एकता और वैश्विक मंच पर हमारी बढ़ती ताकत का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि संस्कृति युवा संस्थान द्वारा आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृत्ति चिह्न भेंटकर और दुपट्टा ओढ़ाकर भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान विश्व के 18 देशों से आए प्रतिनिधियों ने समारोह में भाग लिया।

युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं स्वामी जी के विचारः सीएम

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की 123वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री निवास पर सीएम ने स्वामी जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश के युवाओं में आत्मबल, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गौरव का भाव जागृत किया। उनके विचार आज भी प्रेरणास्त्रोत है और युवाओं को 'विकसित भारत' के निर्माण की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी का जीवन सेवाभाव, आत्मविश्वास और कर्मयोग का प्रतीक है। उनका संदेश 'उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की विश्वपटल पर स्थापित किया। सीएम शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार युवाओं, महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery