Saturday, October, 11,2025

देवस्थान विभाग के मंदिरों में मनाई जाएगी 'पंचपर्व दीपावली'

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल ने राजस्थान के देवस्थान विभाग के मंदिरों को विशेष रूप से सजाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, इस बार 'पंचपर्व दीपावली' के अवसर पर इन मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के पर्व को समर्पित होकर पूरे राज्य में धार्मिक आस्था और उल्लास का माहौल बनाया जाए। इसके अलावा राज्य के सरकारी विद्यालयों में भी दीपावली के इस खास मौके पर रंग-रोगन और साफ-सफाई का काम किया जाएगा। वहीं, अतिवृष्टि से प्रभावित स्कूलों के लिए भी मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। राज्य के उन 4 हजार स्कूलों को जहां अतिवृष्टि ने नुकसान पहुंचाया है, वहां प्रति स्कूल 2 लाख रुपए की मरम्मत सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा और धार्मिक स्थलों के सौंदर्याकरण पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि हर क्षेत्र में विकास और खुशहाली आए।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली त्योहार पर देवस्थान विभाग को मंदिरों में विशेष सजावट करने के साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने राजकीय विद्यालयों के सौंदर्गीकरण और सार्वजनिक स्थानों पर सजावट के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वहीं, सीएम ने नगरीय निकायों को पुरानी स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर 2 लाख नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश भी दिए।

दीपावली से पहले विशेष स्वच्छता अभियान

'पंचपर्व दीपावली' के आयोजन के तहत, सभी मंदिर परिसरों में दीपावली से पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और मंदिरों को दीपों और विद्युत लाइट सजावट से रोशन किया जाएगा। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की सहभागिता से सामूहिक दीप प्रज्वलन भी होगा, जिससे 'एक दीप सबके लिए' का संदेश प्रसारित होगा। इसके अतिरिक्त रंगोली, महाआरती, भक्ति संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और महाभोग का वितरण भी किया जाएगा।

65 हजार स्कूलों में मरम्मत और सुधार का कामः मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में 65 हजार विद्यालयों में मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें 15 हजार सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को बॉयज फंड से और 500 स्कूलों को स्टेट फंड से रिपेयर करवाया जा रहा है। अतिवृष्टि प्रभावित 4,000 स्कूलों को 2 लाख रुपए प्रति स्कूल के हिसाब से मरम्मत के लिए स्वीकृति दी जा चुकी है और 16 हजार अतिवृष्टि प्रभावित स्कूलों को यह स्वीकृति दी जा रही है। 23 हजार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल को राज्य वित्त आयोग की निधि से 25 हजार रुपए प्रति स्कूल की सहायता दी जा चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery