Friday, September, 26,2025

तीन RAS अधिकारियों | को किया एपीओ

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर जनकार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। जनसुनवाई में मिली शिकायतों के बाद तीन अधिकारियों को कार्मिक विभाग ने एपीओ कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को हुई संभागीय आयुक्त, कलेक्टर्स की बैठक के बाद हुई है। मंगलवार को जारी आदेशों में प्रशासनिक कारणों से अब गुंजन सोनी (एडीएम बालोतरा), रणजीत सिंह (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, झुंझुनूं) और रामकुमार टाडा (एसडीएम, परबतसर, डीडवाना-कुचामन) को आगामी आदेशों तक एपीओ कर दिया गया है। तीनों अधिकारी अब कार्मिक विभाग (क-4) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

आदर्श सिधू बने पाली एसपी

राज्य सरकार ने मंगलवार को दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आईपीएस आदर्श सिधू को पाली पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले आदर्श सिधू नई दिल्ली में कमाण्डेट, 12वीं बटालियन आ.ए.सी के पद पर कार्यरत थे। वहीं, आदर्श सिधू के स्थान पर केवलराम राव को नई दिल्ली में कमाण्डेंट 12वीं बटालियन आर.ए.सी नियुक्त किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery