Tuesday, April, 29,2025

सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली और दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल फेरबदल और आयोगों में नियुक्तियों पर चर्चा हुई। अब इस बारे में आलाकमान के स्तर पर अंतिम फैसला होगा। इस मुलाकात ने एक बार फिर राजस्थान की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि भजनलाल शर्मा ने नड्डा से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और जन स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी विकास और आगामी योजनाओं को लेकर भी विचार साझा किए। चर्चा के दौरान यह भी बताया गया कि सरकार राज्य में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मेक्स हॉस्पिटल भी पहुंचे, जहां उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक की कुशलक्षेम जानी।

मई के पहले सप्ताह में बदलाव संभव !

मुलाकात के बाद प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मई के पहले सप्ताह में संगठनात्मक बदलाव या नई नियुक्तियां देखने को मिल सकती हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery