Friday, September, 26,2025

रिक्त पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में खोजेंगे खेल प्रतिभाएं

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सीएमओ में युवा मामले एवं खेल विभाग की बजट घोषणाओं और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश में खेलों का नया माहौल तैयार होगा। उन्होंने विभाग को प्रदेश भर में खेल सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही, युवा मामले एवं खेल विभाग में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने पर भी जोर दिया। सीएम ने कहा कि खेलो इंडिया गेम्स से पहले पंचायत स्तर तक खेलों का अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए और उपखण्ड व जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन जरूरी हैं और इसके लिए प्रशिक्षकों सहित रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां होंगी। बैठक में युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स योजना

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स की अवधारणा के तहत प्रत्येक जिले में एक खेल को विशेष रूप से बढ़ावा देने का फैसला किया है। इससे विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला कलक्टरों से स्थानीय खेल संसाधनों व आवश्यकताओं की रिपोर्ट मंगवाई जाए, ताकि सुविधाओं का विस्तार हो सके। साथ ही, प्रत्येक जिले में खेल विशेषज्ञों को संयोजक के रूप में नियुक्त करने पर भी जोर दिया। सीएम भजनलाल ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि प्रदेश खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगा, जिसमें देश-प्रदेश से हजारों प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को सफल आयोजन सुनिश्चित करने और राजधानी जयपुर के साथ अन्य जिलों में आयोजन की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए।

मोबाइल एप से होगी निगरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन की तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने खेल मैदानों का चयन उच्च स्तरीय मानकों के अनुसार करने और आयोजन के लिए मोबाइल ऐप डिजाइन करने के निर्देश दिए। बैठक में युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery