Friday, September, 26,2025

22 से 29 तक मनाया जाएगा 'जीएसटी बचत उत्सव'

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए बदलाव से गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, व्यापारी और उद्योगपति सभी को सीधा लाभमिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 22 से 29 सितंबर तक 'जीएसटी बचत उत्सव' मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को जीएसटी कटौती का लाभ पहुंचाना और व्यापारियों को इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विधायकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों और व्यापारियों को जीएसटी दरों में कटौती की जानकारी दें। स्थानीय बाजारों में दुकानदारों को समझाएं कि इसका लाभ उपभोक्ताओं तक कैसे पहुंचे। प्रचार के लिए होर्डिंग्स, बैनर, स्टीकर, सोशल मीडिया और समाचार पत्रों का उपयोग करने का निर्देश भी दिया गया। प्रभारी मंत्री जिलों में व्यापारी संगठनों के साथ बैठकें करेंगे।

मुख्यमंत्री की अपीलः हर घर बने स्वदेशी, आमजन गर्व से खरीदें स्वदेशी वस्तुएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी स्लैब में हुआ ऐतिहासिक बदलाव देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा। अब रोटी, कपड़ा और मकान जैसी आवश्यक वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे गरीब, किसान, महिला, दुकानदार और व्यापारी सभी वर्गों को सीधा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को जीएसटी बचत उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। उद्योग और व्यापारी संगठन देश की जरूरत की वस्तुएं स्वदेश में ही निर्मित करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आमजन भी गर्व से स्वदेशी - वस्तुएं खरीदें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती दें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery