Thursday, April, 30,2026

कर्मयोगी बनें अधिकारी, गरीब निराश न लौटे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर: लोक सेवा दिवस के अवसर पर बुधवार को एचसीएम रीपा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 अधिकारियों को 'मुख्यमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ और सुशासन, फ्लैगशिप योजनाओं व नवाचार श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्यों को सराहा गया। सम्मान पाने वाले अधिकारियों को शॉल, तुलसी का पौधा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान इन अधिकारियों के श्रेष्ठ कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिविल सेवकों को अपने कार्य का नियमित आत्ममंथन करना चाहिए और सेवा के उच्चतम मानकों को अपनाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिकारी बनने के बाद अहंकार नहीं, बल्कि कर्मयोगी भावना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति सरकारी दफ्तर से निराश होकर नहीं लौटना चाहिए, बल्कि उसे नई आशा और विश्वास मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मिशन कर्मयोगी' का उल्लेख करते हुए कहा कि अधिकारियों को समर्पण भाव से कार्य करना होगा। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रशासनिक दृष्टिकोण को याद करते हुए कहा कि उसी दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान ने डी-रेगुलेशन में देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है।

इन श्रेणियों में मिला सम्मान

सुशासन श्रेणी
आरती डोगरा (IAS): गवर्नेस में उत्कृष्ट कार्य सिद्धार्थ महाजन (IAS): नागरिक केंद्रित सेवाओं को ऑनलाइन करने के लिए

फ्लैगशिप योजना श्रेणी
खुशाल यादव (IAS): जल जीवन मिशन (हनुमानगढ़)
रोहिताश्व सिंह तोमर (IAS): लखपति दीदी योजना
राजीव तोमरः राजीविका (जिला प्रोजेक्ट मैनेजर, बारां)

नवाचार श्रेणी
कृष्ण कुणाल (IAS): ई-वर्क वेब पोर्टल 2.0
गायत्री ए. राठौड़ (IAS): मधुनेत्र मिशन (चिकित्सा) नकाते शिवप्रसाद मदन (IAS) पी. बालामुरुगन (IFS)

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery