Sunday, October, 12,2025

सहकारिता में भ्रष्टाचार के रावणों को खत्म करना है: सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित सहकार सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उनके शासनकाल में सहकारिता क्षेत्र भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। उन्होंने बताया कि उस समय सदस्यता खोलने का काम नहीं होता था या केवल अपने करीबी लोगों की सूची बनाई जाती थी। वहीं, उनकी सरकार ने अब सभी को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए 2 से 15 अक्टूबर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार सहकारिता क्षेत्र को सशक्त कर रही है। इस अभियान में लगभग 8,300 पैक्स स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सहकारी समितियों की संख्या में 10 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। पैक्स विहीन 2,158 ग्राम पंचायतों में नई समितियां बनाई जाएंगी और भूमि आवंटन का कार्य भी पूरा किया जाएगा।

सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास

भजनलाल शर्मा ने कहा कि सहकारिता गरीब और मध्यम वर्ग को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है और राजस्थान के गांव-गांव और जन-जन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने दौसा की श्रीरामपुरा व बड़ियाल खुर्द, चित्तौड़गढ़ की सुखवाड़ा और कोटा की रामराजपुरा ग्राम सेवा सहकारी समितियों को प्रमाण पत्र और भूमि आवंटन प्रमाण पत्र सौंपे।

डेयरी क्षेत्र में महिलाओं का सशक्तीकरण

कार्यक्रम में डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि डेयरी क्षेत्र में 50,000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन सरकार एक लाख नए सदस्य बनाने का प्रयास करेगी। इस अभियान में महिलाओं को अधिक से अधिक शामिल कर उनके रोजगार और सशक्तीकरण पर जोर दिया जाएगा। सहकारिता राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सहकारिता गतिविधियों में तेजी आई है। राजस्थान ने केंद्रीय सहकारिता विभाग के नवाचारों को अपनाकर देश के शीर्ष पांच राज्यों में अपनी पहचान बनाई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery